Friday, November 9, 2018

योगमुद्रासन कैसे करें ? योगमुद्रासन के क्या-क्या लाभ हैं ?


■ योगमुद्रासन:-

स्थिति:- भूमि पर पैर सामने फैलाकर बैठ जाइये ।

विधि :- 1.बाएँ पैर को ऊठाकर दाएँ जाँघ पर इस प्रकार लगाए की बाएँ पैर की एड़ी नाभि के नीचे मिल जाए ।
2.दाएँ पैर को उठाकर इस प्रकार लगाए की बाएँ पैर की एड़ी के साथ नाभि के नीचे मिल जाए ।
3.दोनों हाँथ पीछे ले जाकर बाएँ हाँथ की कलाई को दाहिने हाँथ से पकड़े ।फिर स्वास छोड़ते हुए सामने की ओर झुकते हुए नाक को जमीन से लगाने का प्रयास करें ।हाँथ बदलकर किया करें । पुनः पैर बदलकर पुनरावृत्ति करें ।

लाभ:- चेहरा सुंदर ,स्वभाव विनम्र व मन एकाग्र होता है ।

Wednesday, November 7, 2018

अर्धमात्स्येन्द्रासन कैसे करें ? अर्धमत्स्येन्द्रासन के लाभ क्या-क्या हैं ?


■ अर्द्ध मातस्येन्द्रासन:-

विधि:- 1.दोनों पैर सामने फैलाकर बैठें ।बाएँ पैर को मोड़कर एड़ी को नितम्ब के पास लगाएं ।
2.बाएं पैर को दाएँ पैर के घुटनें के पास बाहर की ओर भूमि पर रखें ।
3.बाएँ हाँथ को दाएँ घुटने के समीप बाहर की ओर सीधा रखते हुए दाएँ पैर के पंजे को पकड़ें।
4.दाएँ हाँथ को पीठ के पीछे से घुमाकर पीछे की ओर देखें ।
5.इसी प्रकार दूसरी ओर से इस आसन को करें ।

लाभ:- 1.मधुमेह एवं कमर दर्द में लाभकारी है ।
2.पृष्ठ देश की सभी नस-नाड़ियों में रक्त संचार को सुचारू रूप से चलाता है ।
3.उदर विकारों को दूर कर आंखों को बल प्रदान करता है ।

गोरक्षासन कैसे करें ? गोरक्षासन के लाभ क्या-क्या हैं ?


■ गोरक्षासन :-

विधि:- 1. दोनों पैरों की एड़ी तथा पंजे आपस में मिलाकर सामने रखिये ।
2.अब सीवनी नाड़ी को एड़ियों पर रखते हुए उस पर बैठ जाइये ।दोनों घुटन भूमि पर टीके हुए हों । हांथों को ज्ञानमुद्रा की स्थिति में घुटनें पर रखें ।

लाभ:- 

1.मांस पशियों में रक्त संचार ठीक रूप से होकर वे स्वास्थ्य होती है।
2.मूलबंध को स्वाभाविक रूप से लगाने और ब्रम्हचर्य कायम रखने में यह आसान सहायक है ।इंद्रियों की चंचलता समाप्त कर मन में शांति प्रदान करता है । इसलिए इसका नाम गोरक्षासन है।

गोमुखासन कैसे करें ? गोमुखासन के लाभ क्या-क्या हैं ?


■ गोमुखासन :-

विधि:-1.दोनों पैर सामने फैलाकर बैठें । बाएं पैर को मोड़कर एड़ी को दाएं नितम्ब के पास रखें ।
2.दाएं पैर को मोड़कर बाएं पैर के ऊपर इस प्रकार रखें की दोनों घुटनें एक दूसरे के ऊपर हो जाएं ।
3.दाएं हाँथ को ऊपर उठाकर पीठ की ओर मोड़िये तथा बाएं हाँथ को पीठ के नीचे से ले लाकर दाएं हाँथ को पकड़िए । गर्दन व कमर सीधी रहे ।
4.एक ओर से लगभग एक मिनट तक करने के पश्चात दूसरी ओर से इसी प्रकार करें ।

टीप :- जिस ओर का पैर उपर रखा जाए उसी ओर का हाँथ ऊपर रखें ।

लाभ:- 1. अण्डकोषवृद्धि एवं आंत्रवृद्धि में विशेष लाभप्रद है ।
2. धातु रोग, बहुमूत्र एवं स्त्री रोगों में लाभकरी है ।
3. यकृत ,गुर्दे एवं वक्षस्थल को बल देता है । संधिवात गठिया को दूर करता है।

भद्रासन कैसे करें ? भद्रासन के लाभ क्या-क्या हैं ?


■ भद्रासन :-

विधि :- 1.वज्रासन में बैठ जाइये ।
2.घुटनों को जितना संम्भव हो सके दूर दूर तक लीजिये।
3.पैरों की अंगुलियों का संम्पर्क जमीन से बना रहे ।
4.अब पैरों को इतना अलग करिए की उनके बीच में नितम्ब फर्श पर जम जाए ।
5.बिना किसी तनाव के घुटनों का फासला और बढ़ाएं । हांथों को घुटनों पर रखिये हथेलियां नीचे की ओर रहें ।
6.जब शरीर सुख की स्थिति में हो तब दृस्टि और मन को नाक के अग्र भाग पर स्थिर कीजिये ।

लाभ:- 1. मूलाधार चक्र क्रियाशील होता है।
2. कमजोर याददास्त को बढ़ता है।

Sunday, November 4, 2018

स्वस्तिकासन कैसे करें ? स्वस्तिकासन के लाभ क्या-क्या हैं ?


■ स्वस्तिकासन :-

स्थिति:- स्वच्छ कम्बल या वस्त्र पर पैर फैलाकर बैठें।

विधि:- बाएं पैर को घुटने से मोड़कर दाहिनी जंघा और पिंडली के बीच इस प्रकार स्थापित करें की बाएं पैर का तल छिप जाए तत्पश्चात दाहिने पैर के पंजे और तल की बाएं पैर के नीचे से जाँघ और पिंडली के मध्य स्थापित करने से स्वस्तिक आसान बन जाता है। ध्यान मुद्रा में बैठें तथा रीढ़ सीधी कर स्वांस खींचकर यथा सक्ति रोकें। इस प्रक्रिया को पैर बदलकर भी करें।

लाभ :- 1.पैरों का दर्द ,पसीना आना ,दूर होता है।
          2.पैरों का गर्म या ठंडापन दूर होता है ।ध्यान हेतु     
          श्रेष्ठ आसन है ।